
खेत से लकड़िया लेने के लिए गई थी महिला की रास्ते में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई मौत, पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!झज्जर:- झज्जर जिले के कस्बा बेरी में एक महिला की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान सुनील देवी पत्नी रामफल निवासी बेरी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार महिला खेतों से लकड़ी लेने के लिए गई थी कि बीच रास्ते तेज गति से एक वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि मृतक महिला ने गंभीर चोटों के चलते मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है वहीं मृतका के शव को पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को सौंप दिया ।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
