नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत बने अत्याधुनिक कर्तव्य भवन का भव्य उद्घाटन किया। यह भवन न केवल देश के कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों का नया घर होगा, बल्कि यह भारत सरकार की विकास और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है। मोदी जी ने इसे विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में एक अहम कदम बताया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कर्तव्य भवन क्या है?
कर्तव्य भवन दिल्ली के जनपथ पर स्थित है और यह सेंट्रल विस्टा परियोजना का हिस्सा है। इसका उद्देश्य सरकार के विभिन्न मंत्रालयों को एक ही छत के नीचे लाना है, जिससे कामकाज में दक्षता और पारदर्शिता बढ़ेगी। यह भवन कुल 1.5 लाख वर्ग मीटर क्षेत्रफल में फैला हुआ है, जिसमें 10 मंजिलें और दो बेसमेंट लेवल हैं। इसमें 600 वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा के साथ 24 बड़े और 26 छोटे सम्मेलन कक्ष भी शामिल हैं।
कर्तव्य भवन में कौन-कौन से मंत्रालय शिफ्ट होंगे?
-
गृह मंत्रालय
-
विदेश मंत्रालय
-
ग्रामीण विकास मंत्रालय
-
MSME मंत्रालय
-
कार्मिक मंत्रालय (डीओपीटी)
-
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय
-
प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार का कार्यालय
ये मंत्रालय अब कर्तव्य भवन से ही देश की महत्वपूर्ण नीतियों और कार्यों का संचालन करेंगे। इस तरह, यह भवन देश का नया पावर सेंटर बनने जा रहा है।
सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट: 10 नए भवनों का निर्माण
शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत कुल 10 भवन बनाए जाएंगे। पुराने और असुविधाजनक भवनों को हटाकर आधुनिक और सुव्यवस्थित ऑफिस स्पेस का निर्माण हो रहा है। कर्तव्य भवन के अलावा अगले तीन महीनों में दो और कर्तव्य भवन भी तैयार हो जाएंगे, जिनमें धीरे-धीरे केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालय और विभाग शिफ्ट होंगे।
नॉर्थ और साउथ ब्लॉक का भविष्य
कर्तव्य भवन बनने के बाद दिल्ली के ऐतिहासिक नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक को खाली किया जाएगा। इन इमारतों को ‘युगे युगीन भारत’ नामक म्यूजियम में तब्दील किया जाएगा, जिसमें भारत की 5000 साल पुरानी संस्कृति और गौरवशाली इतिहास को प्रदर्शित किया जाएगा।
नई अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन और पीएम का नया आवास
सेंट्रल विस्टा क्षेत्र की बेहतर कनेक्टिविटी के लिए एक नई अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन भी बनाई जा रही है। साथ ही प्रधानमंत्री का नया स्थायी निवास भी जल्द बनकर तैयार होगा, जिसका निर्माण 2028 तक पूरा होने की संभावना है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
