Saturday , 25 July 2026

युवकों ने 15 साल की मासूम के साथ की हैवानियत, दुष्कर्म के बाद बेहोशी की हालत में छोड़ हुए फरार

राजस्थान डेस्क- राजस्थान के अलवर से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर हैवानियत का घिनौना चेहरा सामने आया है। अलवर में एक मूक बधिर 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। घटना के अनुसार, अपराधियों ने दुष्कर्म के पश्चात् नाबालिग को बेहोशी की हालत में फेंक कर भाग गए। फिलहाल पीड़ित लड़की को अलवर से जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है जहां, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बता दें पीड़िता को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है जहां पर पीड़िता अब जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। पुलिस ने नाबालिग लड़की की पहचान कर ली है जो अलवर जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। अभी तक प्राप्त हुई खबर के अनुसार, नाबालिग शाम 4 बजे से गुमशुदा थी।

Read More Stories:

प्राइवेट पार्ट्स में गंभीर इंटरनल इंजरी
वही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने बताया पीड़ित बालिका के प्राइवेट पार्ट्स में गंभीर इंटरनल इंजरी पाई गई है जिसे तुरंत ICU में एडमिट करवा दिया गया है। वहीं पीड़िता के प्राइवेट पार्ट से अधिक ब्लीडिंग होने से स्थिति गंभीर बनी हुई है। अलवर के जिलाधिकारी ने इस मामले पर बताया कि, लड़की की हालत गंभीर थी इसलिए चिकित्सकों से बातचीत कर उसे जयपुर रेफर किया गया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *