उत्तर प्रदेश डेस्क- उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के थाना नगर कोतवाली क्षेत्र की नूर बस्ती में एक युवक ने दूसरे युवक का गला रेत का उसे मौत के घाट उतार दिया। वहीं आसपास के लोगों ने हमलावर को पकड़ कर उसकी जमकर धुनाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले भी कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जानकारी के मुताबिक, नूर बस्ती निवासी केसर अली नामक युवक की सुनार की दुकान है। घटना वाले दिन वह अपनी दुकान को खोलने के लिए जा रहा था, इसी दौरान पीछे से आए हारून नामक युवक ने केसर अली के गले पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। केसर अली ने अपनी जान बचानी चाही तो हारून ने उसके पेट पर भी चाकू से कई वार किया। इसके बाद केसर लहूलूहान होकर गिर पड़ा।
Read More Stories:
युवक की मौत
वहीं आसपास के लोगों ने हमला करने वाले हारून नामक युवक को मौके से पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। आनन-फानन में लोग घायल युवक को लेकर तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि, अवैध संबंधों के चलते हारुन नाम के आरोपी ने केसर की हत्या की थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
