हरियाणा डेस्क: हरियाणा के फतेहाबाद जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर हरकिसी का मानवता के ऊपर विश्वास उठ जाएगा। दरअसल, यहां एक युवक ने गाय साथ घिनौना काम (रेप) किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उत्तर प्रदेश का रहने वाला है आरोपी
आरोपी भूना में एक केला गोदाम में काम करता है और उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। विश्व हिंदू परिषद- बजरंग दल ने भूना थाना में मामला दर्ज कराया है। वहीं पुलिस जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। पुलिस को पूरे मामले से अवगत करा दिया गया है। इस शर्मनाक घटना की शिकायत विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल सहित सर्व समाज के लोगों ने थाना में की है।

गांव में आरोपी के खिलाफ गुस्से का माहौल
इस घटना के बाद से गांव के लोगों में गुस्से का माहौल है और वो आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाने चाहते हैं। मामले पर पुलिस का कहना है कि, भूना थाना में गाय से दुष्कर्म की घटना बारे एक शिकायत आई है। आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना के बाद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
