बिहार डेस्क- बिहार के बेतिया जिले में सेना के जवान ने अपनी पत्नी समेत तीन महिलाओं को गोली मार दी। उसकी पत्नी के अलावा पड़ोस की महिला और एक 15 वर्षीय लड़की को गोली लगी है। सभी घायलों को इलाज के लिए जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि नशे में धुत जवान अपनी पत्नी अनिता के साथ मारपीट कर रहा था, जिसके बाद वह भागकर बाहर निकल गई थी। वह गांव की महिलाओं के बीच जाकर छिप गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इसके बाद गुस्से में आर्मी जवान ने घर के अंदर से अपनी लाइसेंसी दो नाली बंदूक निकाली और महिलाओं पर गोली चला दी। फायरिंग की इस घटना में गांव की महिलाओं के साथ-साथ उसकी पत्नी को भी गोली लग गई। इस फायरिंग में महिला पालमती देवी, लड़की काजल और पत्नी गोली की शिकार हो गई। आर्मी जवान की पत्नी और गांव की महिला को एक-एक जगह गोली लगी है। जबकि काजल के दोनों पैर में गोली लगी है।
Read more stories:
- रातों-रात 20 कुत्तों की मौत,मामला जानकर रुह कांप उठेगी
- प्रेंम-प्रसंग के शक में पती ने पत्नी को उतारा मौत के घाट,जाने पूरा मामला
जवान की लाइसेंसी बंदूक जब्त
घटना की सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आर्मी जवान को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी जवान की पत्नी ने बताया कि आरोपी बराबर उनके साथ मारपीट करता है और रविवार को भी शराब के नशे में धुत होकर उनके साथ मारपीट कर रहा था। इसके बाद यह घटना घटी।बता दें, आरोपी जवान नरेश साह दिल्ली में पोस्टेड है और छुट्टी में घर आया हुआ है। मुफस्सिल थाना ने जहां आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं जवान की लाइसेंसी बंदूक भी जब्त कर ली गई है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
