Sunday , 13 September 2026

टीवी जगत की इस अभिनेत्री पर लोगों ने लगाए थे चौंकाने वाले आरोप, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

नेशनल डेस्क- टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी को उनके बेबाक अंदाज़ के लिए जाना जाता है। वह हमेशा ही अपने विवादित बयानों के लिए सुर्ख़ियों में रहीं हैं। इसी के साथ अब तो वह राजनीति में भी अपना दम दिखाने के लिए तैयार हैं। वहीं अगर बात एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की करें तो खुद एक्ट्रेस ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। हाल ही में उन्होंने रितेश देशमुख जेनेलिया डिसूजा के शो ‘लेडीज वर्सेज जेंटलमैन 2’ में शिरकत की और इस दौरान उन्होंने कई चौकाने वाले खुलासे किये।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ट्रोलिंग का हुई शिकार

उन्होंने बताया कि, अपने पहले पति से अलग होने के बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा और लोगों ने उन्हें कुछ ऐसा कह दिया जिससे उनका दिल ही टूट गया। अदाकारा ने बताया कि लोगों का कहना था कि मैं अपनी बेटी को बेच दूंगी। इसी के साथ उन्होंने कहा- उन्हें जो चाहे सुना लें, लेकिन अगर उनकी बेटी के बारे में कुछ कहा गया तो वह बर्दाश्त नहीं करेंगी। वह उन लोगों का गला काट देंगी। आपको बता दें कि काम्या ने साल 2003 में बंटी नेगी से शादी की थी। लेकिन साल 2013 में उन्होंने इस रिश्ते से अलग होने का फैसला लिया।

Read More Stories:

उस समय काम्या ने बंटी पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था और उन्होंने बताया था कि उनकी ज़िंदगी बिल्कुल नर्क जैसी हो गई थी। उसके बाद ही उन्होंने अपनी शादी तोड़ी और बच्चों के साथ आगे बढ़ गई। आपको बता दें कि अब उनके दो बच्चे हैं,आरा और ईशान। बंटी से तलाक के बाद काम्या ने डॉक्टर शलभ दांग से दूसरी शादी की है और दोनों ख़ुशी से अपना जीवन बिता रहे हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *