Friday , 11 September 2026
हिमाचल मणिकर्ण हादसा: हिसार के तीन छात्रों की मौत, 17 स्टूडेंट्स का ग्रुप था टूर पर

भीषण हादसे में उजड़ा परिवार, एकसाथ 5 लोग बने मौत का ग्रास

नेशनल डेस्क: झारखंड के धनबाद में एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी है। इस हादसे में पलभर में परिवार बिखर गया। मृतकों में दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। ये दर्दनाक घटना गोविंदपुर थाना इलाके के जीटी रोड कालाडीह मोड़ पुल के पास की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अनियंत्रित होकर पलट गई कार

मिली जानकारी के अनुसार, रामगढ़ गाटोटाड घाटी से जे एच 02 एएम- 0996 स्विफ्ट डिजायर पर सवार होकर दो पुरुष, दो महिला एवं एक बच्ची आसनसोल के लिए जा रहे थे। कार में कुल 5 लोग सवार थे। गोविंदपुर थाना अंतर्गत का जीटी रोड कालाडीह मोड़ पुलिया के समीप उनकी कार अनियंत्रित हो गयी। तेज गति से गाड़ी एक जोरिया को पार करते हुए 50-60 मीटर दूर तक निकल गयी और एक चारदिवारी के समीप पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी की कार के परखच्चे उड़ गये। और कार में सवार सभी लोग गाड़ी में ही फंस गए।

RAED MORE STORIES

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *