9 अक्टूबर। छोटे छोटे बच्चों को मौज मस्ती खूब भाती हैं चाहे फिर वो बच्चे इंसान के हों या फिर किसी पशु पक्षी के और पानी से खेलना तो हर बच्चे को भाता है। पानी में उछल कूद करना बच्चों का मनपसंद खेल है। ऐसा ही वीडियो हम आपको दिखाने जा रहें है जिसमें इंसान का नहीं बल्कि हाथी का एक बच्चा पानी से भरे टब में खूब मस्ती करता नजर आ रहा है।
हाथी के बच्चे को पानी से खेलता देख कर ऐसा लगता है मानों उसे कोई ऐसी चीज मिल गई हो जिससे वो बेहद खुश है। पानी से भरे टब में उछलकूद कर हाथी का बच्चा खूब उत्साहित है मानों उसे जिंदगी की सबसे बड़ी ख़ुशी मिल गई हो। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है इस वीडियो को जो भी देखता है एक पल के लिए हाथी के बच्चे की मस्ती में खो जाता है। आप भी देखिए इस नन्हे हाथी की मस्ती और खो जाइए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
