Monday , 27 July 2026

हनी ट्रैप का एक और मामला हुआ दर्ज

कुरुक्षेत्र जिला पुलिस ने हनीट्रैप मामले को सुलझाते हुए 2 महिलाओं समेत चार आरोपियों को किया काबू। रेप के झूठे मामले में फसाने की एवज में मांगे 60 हज़ार रुपए। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में हनीट्रैप का दूसरा मामला हुआ दर्ज।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिला के कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी आदर्श थाना के इंस्पेक्टर नायब सिंह ने बताया कि यमुनानगर जिले की 2 महिलाओं और 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है जो रेप के झूठे मामले में फसाने की एवज में 60 हज़ार रुपए मांग रहे थे। पुलिस के मुताबिक मामला हनीट्रैप का है जब पीड़ित ने पुलिस रेप के झूठे मामले की शिकायत की तो उसके बाद पुलिस ने इस मामले में 2 महिलाओं समेत 2 युवकों को काबू किया,जिन्हें रिमांड पर लेकर आगामी कारवाई शुरू कर दी है। फिलहाल कुरुक्षेत्र में हनीट्रैप का ये दूसरा मामला है ।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *