कुरुक्षेत्र(भारत साबरी):झांसा रेप केस में कार्यवाही को लेकर प्रदेश की जनता पुलिस प्रशासन और प्रदेश सरकार से जवाब मांग रही है।इसी के मद्देनजर कुरुक्षेत्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने बयान देते हुए कहा, कि इस केस की हर एंगल से जाँच की जा रही है। लड़का और लड़की को 9 तारीख की शाम लगभग 4:00 बजे के करीब एक साथ देखा गया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया, कि अब तक इस मामले में दो एफआईआर दर्ज हुई है। ओर आगामी कार्यवाही के लिए पोस्टमार्टम ओर ऍफ़. एस.एल. की रिपोर्ट का इन्तजार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी चीजों को प्रमुखता के आधार पर किया जा रहा है ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
