Friday , 11 September 2026

महिलाओं ने शख्स को उतारा मौत के घाट, पेड़ से बांधा, बुरी तरह पीट-पीट कर की हत्या

त्रिपुरा डेस्कत्रिपुरा के अगरतला  से हत्या का एक ऐसा मामला सामने आया जिसे जानकरक आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएगें की एस शख्स की हत्या करना सही था या फिर गलत!  दरअसल, धलाई जिले में 5 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार के एक आरोपित को पीट-पीटकर मार डालने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, महिलाओं के एक समूह ने आरोपित को पेड़ से बाँध कर तब तक पीटा, जब तक वो मर नहीं गया। मृतक की हत्या के एक मामले में हाल ही में 8 वर्ष जेल की सजा काट बाहर आया था। घटना 15 मार्च की बताई जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बच्ची ने बताया आरोपी का नाम
जानकारी के अनुसार, मृतक की आयु 46 वर्ष है। उस पर 5 साल की बच्ची को जंगल में ले जाकर उसके साथ बलात्कार करने का आरोप था। बच्ची अपनी माँ के साथ रात को एक धार्मिक कार्यक्रम में गई हुई थी। वहाँ से कथित तौर पर आरोपित उसे उठा कर जंगल ले गया और दुष्कर्म किया। बच्ची की चीखें सुन कर स्थानीय लोग मौके पर पहुँचे। उन्होंने बच्ची को अस्पताल में एडमिट करवाया। बच्ची को अंतिम बार मृतक के साथ देखा गया था। बताया जा रहा है कि, बाद में बच्ची ने आरोपी का नाम भी बताया था।

Read More Stories:

पीड़ित परिवार ने दुष्कर्म के आरोपित की गिरफ्तारी की माँग को लेकर गंडाचेरा-अमरपुर हाइवे पर चक्का जाम किया था। इसके बाद बलात्कार के आरोपित को स्थानीय महिलाओं ने पास के एक गाँव में पकड़ लिया। उसे पेड़ में बाँध कर पीटा। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पिटाई के बाद उसे सड़क किनारे ही छोड़ दिया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, पिटाई करने के मामले में अब तक 3 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *