Sunday , 26 July 2026

अवैध संबंधों के चलते महिला ने किया अपने पति का कत्ल, प्रेमी संग मिलकर उतारा मौत के घाट

मध्यप्रदेश डेस्क- मध्यप्रदेश के राजगढ़  से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया जहां पत्नी ने अवैध संबंधों के चलते अपने पति की हत्या कर दी। महिला ने अपने आशिक के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। घर में मिले एक टूटे मोबाइल फोन से हत्या का पता चला। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। राजगढ़ एसपी ने बताया कि, बेरियाखेड़ी गांव में रामदिनेश मीणा (30) का उसी के घर में बेहरहमी से क़त्ल कर दिया गया था। पुलिस ने तहकीकात शुरु की तो शक पत्नी पर गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वही इस घटना में थाना प्रभारी ने जब बारीकी से तहकीकात की तो मौके पर उन्हें एक टूटा मोबाइल मिला जिससे उन्हें शक हुआ। जब पुलिस ने मृतक की पत्नी से कठोरता से पूछताछ की तो पत्नी ने क़त्ल का आरोप स्वीकार किया। बता दें, अपराधी महिला ज्योति मीणा (25) ने बताया कि, उसके गांव में रहने वाले चैनसिंह लोधा (35) से उसके अवैध संबंध थे।

Read More Stories:

डंडे से पति के सिर पर निरंतर हमला कर किया क़त्ल
महिला को उसके आशिक चैन सिंह लोधा ने एक फ़ोन दे रखा था जिससे वह अक्सर उससे बात करती थी। मगर एक दिन पति ने उसको फ़ोन पर बात करते हुए पकड़ लिया तथा फ़ोन तोड़ दिया। इसको लेकर दोनों के बीच बहुत झगड़ा हुआ। ज्योति ने अपने प्रेमी को यह बात बताई, तो उसने एक और नया फ़ोन ला कर महिला को दे दिया। फिर दोनों ने मिलकर दिनेश मीणा के क़त्ल का प्लान किया।  जिसके बाद रात में महिला ने अपने आशिक को घर पर बुलाया तथा डंडे से पति के सिर पर निरंतर हमला कर उसका क़त्ल कर दिया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *