पंजाब डेस्क- पंजाब के पटियाला से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया जहां पर काली माता के मंदिर में घुसकर आरोपी ने बेअदबी करने का प्रयास किया बता दें, आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है और आरोपी से पूछताछ कर रही है। बेअदबी करने वाले शख्स का नाम राजदीप(35) बताया जा रहा है जो पटियाला के नैन कलां गांव का निवासी है। बता दें, राजदीप पर काली माता की प्रतिमा को गले लगाने का प्रयास करने का आरोप है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
राजदीप ने मंदिर पहुंचकर काली माता की प्राचीन मूर्ति के साथ बेअदबी करने का प्रयास किया। वह मंदिर में मुख्य मूर्ति के सामने लगी ग्रिल लांघकर आसन पर जा पहुंचा और काली माता की मूर्ति को छूने और गले लगाने का प्रयास करने लगा। जिसके बाद पुजारी ने उसे मूर्ति से अलग कर आसन से नीचे उतार दिया। बता दें, आरोपी ने पहले मंदिर में आई एक महिला को गले लगाने का भी प्रयास किया था।

Read More Stories:

बेअदबी मामले का CCTV फुटेज
आक्रोशित, मंदिर कमेटी के सदस्यों और श्रद्धलुओं ने युवक को पकड़कर, बीच सड़क में उसकी पिटाई की। बता दें, इस बेअदबी मामले का CCTV फुटेज भी सामने आया। वहीं, आक्रोशित हिंदू तख्त के लोगों ने श्री काली माता मंदिर के सामने रोड को जाम किया। उन्होंने कहा कि, बेअदबी करने वाले आरोपी के साथ सिक्योरिटी की व्यवस्था देख रहे लोगों पर भी सख्त कार्रवाई हो।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
