चण्डीगढ़, 18 अप्रैल 2019 : जननायक जनता पार्टी की विचारधारा से जुड़े छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन (INSO) ने अपने संगठन विस्तार के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए जिला स्तर पर कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने बताया कि संगठन की नई नियुक्तियों में 9 जिला चेयरमैन और 20 जिला प्रधानों के नाम शामिल है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने बताया कि पानीपत जिले में चेयरमैन पद की जिम्मेदारी राजिंदर जैलदार, कुरुक्षेत्र में विक्रम गुर्जर, यमुनानगर में अजय राव, जींद में दीपक देसवाल, हिसार में अज्जजु घनघस, भिवानी में मनदीप सूई, दादरी में संजीत धवन, गुरुग्राम में कपिल शौकीन और फरीदाबाद में रवि शर्मा को सौंपी गई है।
इसके अलावा इनसो ने हरियाणा में 20 जिला प्रधानों को नियुक्त किया है। जिनमें सोनीपत में राकेश चहल, पानीपत में अमन मान, करनाल में रवि तोमर, कुरुक्षेत्र में बबलू काजल, अंबाला में नवीन हरी, पंचकूला में पंकज पंवार, यमुनानगर में आशीष ताजकपुर, रोहतक में अभिषेक देसवाल, हिसार में अंकित सिंघरान, फतेहाबाद में जतिन बिश्नोई के नाम शामिल है।
इसी क्रम में सिरसा में अमन गिल, भिवानी में सेठी धनाना, दादरी में बबलू चौधरी, झज्जर में सचिन सिलाना, गुरुग्राम में मोहित तंवर, रेवाड़ी में सतेंद्र, महेंद्रगढ़ में अभिषेक, नूंह में शाकिर खान, कैथल में राजेश बढशिकरी और जींद में नरेंद्र श्योकंद को भी जिलाध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी दी गई है।
इनसो अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चौधरी देवीलाल की नीतियों और डॉ अजय सिंह चौटाला की प्रेरणा से बनाए गए संगठन इनसो के लिए नवनियुक्त युवा साथी अपने साथ नए साथियों को जोड़े और संगठन की मजबूती के लिए मेहनत करे। प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
