Saturday , 25 July 2026

महिला ने अपने ही मासूमों को दी दर्दनाक मौत, नशीला पदार्थ देकर ऐसे उतारा मौंत के घाट

इंटरनेशनल डेस्क- जर्मनी से एक दिलदहला देने वाली खबरह सामने आई है जहां पर एक महिला ने अपने ही पांच बच्चों की हत्या कर दी। वह अपने पति के दूसरी महिला के साथ अफेयर से नाराज थी। बच्चों को मारने से पहले उसने पति को मैसेज किया कि, वो अब उन्हें कभी नहीं देख सकेगा। कोर्ट ने इस मामले में महिला को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दूसरी महिला के साथ अपने पति की तस्वीर देखने के बाद 28 वर्षीय क्रिस्टियन भड़क उठी। उसने जर्मनी के सोलिंगन में अपने पांच बच्चों का गला घोंट दिया। क्रिस्टियन के कुल 6 बच्चे थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कोर्ट में बताया गया कि, सभी बच्चों की उम्र 11 वर्ष से कम थी। पांच बच्चों की बाथटब में डूबने या दम घुटने से मौत हुई। इससे पहले बच्चों को नशीला पदार्थ खिलाया गया था। हत्याओं को अंजाम देने के बाद क्रिस्टियन ने उनके शवों को तौलिये में लपेटकर बिस्तर में रख दिया। उसका सबसे बड़ा बेटा, जो उस समय 11 वर्ष का था, बच गया क्योंकि वह उस समय घर से बाहर था।

उम्रकैद की सजा

बच्चों को मारने के बाद क्रिस्टियन आत्महत्या के लिए डसेलडोर्फ सेंट्रल स्टेशन पर ट्रेन के सामने कूद गई, लेकिन वह बच गई। जांच टीम का दावा है कि, क्रिस्टियन ने अपने पति की तस्वीर दूसरी महिला के साथ देख ली थी। उसे पति के दूसरी महिला से संबंध होने का शक था। क्रिस्टियन ने हत्याओं को अंजाम देने से पहले पति को मैसेज टाइप किया था कि, वह अब कभी अपने बच्चों को नहीं देख सकेगा।

Read More Stories:

बीते दिनों कोर्ट ने क्रिस्टियन को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। मुकदमे के दौरान कोर्ट ने 40 से अधिक गवाहों को सुना। कोर्ट ने उसके इकलौते जीवित बेटे को उसकी दादी की देखरेख में भेज दिया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *