Sunday , 26 July 2026

हरियाणा रोडवेज बस ट्रैक्टर से टकराई, बाल-बाल बची सवारियां

हरियाणा रोडवेज व एक ट्रैक्टर ट्राली में धुंध के कारण टक्कर हो गयी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गया । दुर्घटना में जुई की एक लड़की गम्भीर रूप से घायल हो गई। गनीमत रही कि बाकी किसी को चोट नही आई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जुई में बाबा माइराम मंदिर के पास भिवानी से सीकर जा रही हरियाणा रोडवेज ने आगे चल रही बोलेरो से ओवरटेक कर लोहारू की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली में सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने से ट्रैक्टर ट्राली पलट गया। बस में सवार कॉलेज जा रही जुई की एक लड़की गम्भीर रूप से घायल हो गई।

बताया जा रहा कि लड़की का एक हाथ फ्रैक्चर हो गया। जुई थाना से पहुची पुलिस कर्मियों ने दोनों वाहनों को जल्द से सड़क से दूर हटाया ताकि किसी ओर दुर्घटना से बचा जा सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *