हरियाणा डेस्क: हरियाणा के गृह एवं शहरी, स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज ने कहा कि, अम्बाला छावनी में 1.2 किलोमीटर लंबे सेंट्रल नाले को क्रॉस रोड नंबर एक से 12 क्रॉस रोड तक अंडर ग्राउंड किया जाएगा। शुक्रवार सुबह बंगाली मोहल्ले में क्रॉस रोड नंबर एक पर उन्होंने स्ट्रॉम वॉटर ड्रेनेज प्रोजेक्ट के तहत इस कार्य की शुरूआत नारियल फोड़कर की। गृह मंत्री विज ने कहा कि नाले को कवर करने से इसके दोनों तरफ बसी कालोनियों के लोगों का जीवन सुखमय होगा। लोगों को गंदगी व मक्खी-मच्छर से तो निजात मिलेगी, साथ ही सफाई कर्मचारियों के लिए भी आसानी होगी क्योंकि नाला तंग होने की वजह से इस नाले की सफाई करना काफी मुश्किलों भरा रहता था। भविष्य में यह पूरा नाला अंडर ग्राउंड होगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि, सेंट्रल नाला खतरनाक था जोकि लोगों के घरों के आगे था। अब इसे पाइप लाइन डालकर बंद किया जा रहा है और इस कार्य को आज नगर परिषद की देखरेख में शुरू करवा दिया गया है। नाला कवर होने से बंगाली मोहल्ला, टिंबर मार्किट, कच्चा बाजार, पल्लेदार मोहल्ला, मोची मंडी, खटीक मंडी व 12 क्रास रोड निवासियों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि नाले को कवर करने के बाद ऊपर टाइलें लगवा दी जाएंगी जिससे पानी की निकासी भविष्य में बेहतर तो होगी कि साथ ही नाले में गिरने का खतरा भी खत्म हो जाएगा। नाला कवर होने पर गंदगी के ढेर नहीं होंगे और सफाई व्यवस्था बेहतर हो जाएगी।

12 क्रॉस रोड का नाला भी होगा अंडर ग्राउंड
गृह मंत्री अनिल विज के अनुसार, नालों को अंडर ग्राउंड करने का कार्य 12 क्रॉस रोड पर भी किया जाएगा। इस नाले को भी अंडर ग्राउंड बनाया जाएगा ताकि यहां पानी निकासी समस्या से निजात और गंदगी की समस्या दूर हो सके। उन्होंने बताया कि अम्बाला छावनी में अन्य नालों पर भी काम चल रहा है ताकि पानी निकासी बेहतर हो सके। इसके लिए महेशनगर ड्रेन को कंकरीट से बनाकर पक्का किया जा रहा है और टांगरी नदी से लेकर रामबाग तक यह बन भी चुका है। इसी तरह इस नाले को बोह तक इसे पक्का बनाया जाएगा जिससे पानी निकासी इलाके में बेहतर होगी।

आईआईटी रूड़की से डिजाइन तैयार करवाया ताकि नालों में मशीनों से हो सफाई: अनिल विज
मंत्री विज ने कहा कि जिन नालों को पक्का बनाया जा रहा है उन नालों में उतरकर मैन्युअल गंदगी निकालने की जरुरत भविष्य में नहीं पड़ेगी। उन्होंने आईआईटी रूड़की से इन नालों के डिजाइन तैयार करवाए है जिससे नालों में ट्रालियों को उतारकर जेसीबी व अन्य मशीनों के माध्य से आसानी से सफाई हो सके।

29 करोड़ की लागत से 144 नाले-नालियां हो रही अंडर ग्राउंड
आगे कहा कि, छावनी विधानसभा के सदर क्षेत्र में बेहतर पानी निकासी और नालों को कवर करने के लिए बड़ा प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है। इसके तहत 29 करोड़ रुपए की लागत से 144 नालों को अंडर ग्राउंड किया जा रहा है। क्रास रोड नंबर एक से 12 क्रॉस रोड तक कुल 35 किलोमीटर लंबी अंडर ग्राउंड ड्रेनेज पाइप लाइन बिछाई जा रही है। 10 किलोमीटर तक पाइप लाइन डाली भी जा चुकी है। निकलसन रोड पर यह पाइप लाइप क्रास रोड नंबर 4 तक सड़क के दोनों तरफ डाली जा चुकी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
