Saturday , 25 July 2026
...पार्टी ने ले ली मेरी बच्ची की जान

…पार्टी ने ले ली मेरी बच्ची की जान ! कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या पर मां का दर्द

रोहतक, 2 मार्च: कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या से प्रदेश में आक्रोश फैल गया है। शनिवार को रोहतक जिले के सांपला कस्बे के पास एक अटैची में उनका शव मिला। इस घटना के बाद हिमानी की मां सविता का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने कहा, “चुनाव और पार्टी ने मेरी बेटी की जान ले ली।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी बेटी के कुछ दुश्मन पार्टी के भीतर ही थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

https://twitter.com/i/status/1896081587349106757

 

राजनीतिक और प्रशासनिक प्रतिक्रिया

रोहतक के कांग्रेस विधायक भारत भूषण बत्रा ने इस मामले की निष्पक्ष जांच और एसआईटी के गठन की मांग की है। हिमानी राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में सक्रिय थीं और रोहतक में कांग्रेस प्रचार अभियान का अहम हिस्सा थीं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे ने कहा कि सरकार दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यह हत्या प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बदनुमा धब्बा है और इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।

हिमानी की मां ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी बेटी को न्याय नहीं मिलेगा, वह अंतिम संस्कार नहीं करेंगी। अब देखना होगा कि पुलिस कितनी जल्दी इस मामले में कार्रवाई करती है और दोषियों को पकड़ती है।

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *