Monday , 27 July 2026

बड़ा ऐलान- हरियाणा की ऐलनाबाद सीट पर इस तारीख को होगा उपचुनाव, जानें कब आएंगे नतीजे

हरियाणा डेस्क: हरियाणा की ऐलनाबाद सीट को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज थी। हरकोई ये सोच रहा था कि आखिरकार इस सीट पर उपचुनाव की घोषणा कब की जाएगी। तो वहीं इसकी घोषणा हो चुकी है, इस सीट पर 30 अक्तूबर को उपचुनाव होगा और 2 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बता दें, हरियाणा की इस सीट पर तत्कालीन विधायक अभय सिंह चौटाला ने 27 जनवरी 2021 को किसान आंदोलन के समर्थन में इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद से ये सीट खाली थी। इस सीट पर उपचुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल अपनी नजरें गढ़ाए हुए थे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *