बिहार डेस्क- बिहार के आरा से चौंका देने वाला मामला सामने या है जहां पर, पति-पत्नी ने हैरतंअगेज कदम उठाया है। भारतीय सेना में ऑन ड्यूटी तैनात सैनिक ने पत्नी के पास वीडियो कॉलिंग कर अपने सर्विस रिवॉल्वर से स्वयं को गोली मारकर खुदखुशी कर ली। वहीं, पति के आत्महत्या करने के बाद पत्नी ने भी अपने शरीर पर किरोसिन तेल छिड़क कर स्वयं को आग लगा ली। जिससे महिला बुरी तरह से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए आरा सदर हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
वही जहां महिला की स्थिति गंभीर को देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर उपचार के लिए उसे पटना PMCH रेफर कर दिया है। दूसरी तरफ परिवार में दो-दो घटनाओं से परेशान मृतक के भाई को दिल का दौरा पड़ गया तथा उनको भी हॉस्पिटल में एडमिट कराना पड़ा। मृत जवान का नाम महेश सिंह था जो वर्तमान में हैदराबाद 16 बिहार रेजिमेंट में नायक पद पर तैनात थे। वहीं पत्नी का नाम गुड़िया देवी है। मामले के पश्चात् परिवार सहित आसपास के लोग हैरान हैं।
Read More Stories:
बड़े भाई को पड़ गया दिल का दौरा
मामले की खबर प्राप्त होते ही मृत जवान के बड़े भाई जयनाथ को दिल का दौरा पड़ गया। उन्हें भी उपचार के लिए पटना के हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। इस सिलसिले में जवान के परिवार वाले फिलहाल कैमरे के सामने कुछ भी बताने से स्पष्ट मना कर रहे हैं। परिवार वाले भी अचंभित है कि, आखिरकार दोनों पति-पत्नी के बीच किस बात को लेकर झगड़ा हुआ जिसमें इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया गया। वही अब पुलिस द्वारा मामले की जाँच की जा रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
