नेशनल डेस्क: कर्नाटक का हिजाब विवाद अब भयंकर रूप ले रही है। विवाद इस कदर बढ़ गया है कि, अब हिजाब के विरोध में सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखने वाले 23 साल के बजरंगदल कार्यकर्ता की हत्या के बाद माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
चाकू से गोदकर कर दी गई हत्या
युवक शिवमोगा का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक रविवार रात 9 बजे उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इलाके में कई गाड़ियां जला दी गईं। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने धारा 144 लगा दी। वहीं मृतक हर्षा का शव सुरक्षा के बीच पोस्ट मॉर्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस सुरक्षा के बीच शव उसके घर लाया गया।

ये है पूरा मामला
मृतक के घर पर भी लोगों को जमावड़ा था। इस हत्या के विरोध में कई हिंदू संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि पुलिस ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि हत्या की वजह क्या थी। जानकारी के मुताबिक हर्षा ने अपने फेसबुक पर हिजाब के विरोध में और भगवा गमछे के समर्थन में पोस्ट लिखी थी। इसके अलावा हिजाब के विरोध में होने वाले प्रदर्शनों में भी वह शामिल था। हर्षा के शव जब उनके घर ले जाया जा रहा था तो हिंदू संगठनों के लोग एंबुलेंस के साथ चल रहे थे। शिवमोगा में तनाव इतना बढ़ा है कि दो दिनों के लिए स्कूल कॉलेज भी बंद कर दिए गए हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
