Saturday , 25 July 2026

दहेज में भैंस ना मिलने पर पत्नी की हत्या, चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट

बिहार डेस्क- बिहार के चंपारण से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, एक पति इसलिए जानवर बन गया क्योंकि उसे दहेज में भैंस नहीं दी गई।  इस दहेज लोभी को भैंस न मिलने की बात इतनी नागवार गुजरी की उसने रविवार रात अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान 24 साल की अमृता कुमारी के तौर पर की गई जो कुंडवा चैनपुर निवासी नन्हक सिंह की बेटी थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चाकू से गोदकर मृतका की हत्या
जानकारी के मुताबिक, अमृता की शादी 4 वर्ष पूर्व कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के खरूहा निवासी बैद्यनाथ सिह के पुत्र दरोगा सिंह से हुई थी। मृतका अमृता की दो बेटी और एक बेटा है। सभी बच्चे अभी छोटे-छोटे हैं। सुबह किसी पड़ोसी द्वारा सूचना पाकर नन्हक सिंह जब बेटी के ससुराल पहुंचे तो वहां कमरे में बेटी का क्षत-विक्षत शव देखकर उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। मृतका के बच्चे शव के पास बैठकर रो रहे थे।

Read More Stories:

इस वारदात में महिला को चाकू से गर्दन और पेट पर गोदा गया था। घटना के बाद से ही सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। कुंडवा चैनपुर पुलिस घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि, मृतका के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *