Saturday , 25 July 2026

राहुल गांधीका सरकार से सवाल- किसानों को जीप से कुचलने पर अब तक कोई एक्शन क्यों नहीं?

उत्तर प्रदेश डेस्क- लखीमपुर खीरी के हिंसा मामले में सरकार पर तंज कसते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, पहले भारत में लोकतंत्र हुआ करता था। लेकिन, अब यहां तानाशाही है। केवल कांग्रेस नेता यूपी में नहीं जा सकते, उन्हें रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि, हमारे सीएम को भी यूपी नहीं जाने दिया जा रहा है। राहुल ने कहा कि, लखीमपुर खीरी में धारा 144 लागू है। यह केवल 5 लोगों को रोकती है, हम 3 लोग जा रहे हैं। हमने उनको चिट्ठी लिख दी है। विपक्ष का काम दबाव बनाने का है ताकि कार्रवाई हो।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी पर राहुल का जवाब

वहीं प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि, प्रियंका को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन, यहां बड़ा मुद्दा किसानों का है। हमारी पार्टी किसानों के हक की बात करेगी। राहुल गांधी ने राजनीति करने के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, हमारा काम सरकार पर प्रेशर बनाना है। हाथरस में हमने प्रेशर बनाया तब कार्रवाई हुई।

अगर हाथरस में हम ना जाते तो अपराधी बचकर निकल जाते। सरकार इस मुद्दे पर हमको दूर रखना चाहती है, ताकि प्रेशर ना बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि, यूपी में अपराधी खुले आम घूम रहे हैं। वहां मर्डर, दुष्कर्म करने के बाद वहां आरोपी बाहर होते हैं, पीड़ित जेल में होते हैं ,या फिर मारे जाते हैं।

2 मुख्यमंत्रियों के साथ लखीमपुर खीरी जाएंगे राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा पीएम कल लखनऊ में थे, लेकिन लखीमपुर नहीं गए। ठीक से पोस्टमार्टम नहीं किया जा रहा है। आज हम 2 मुख्यमंत्रियों के साथ लखीमपुर खीरी जाकर उन परिवारों से मिलने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि, हम किसी भी तरह से कानून का उल्लंघन नहीं करेंगे क्योंकि हमलोग तीन आदमी ही जा रहे हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *