चंडीगढ़ 19 नवंबर : 50 करोड़ से ज्यादा की बंपर ओपनिंग के साथ रिलीज़ हुई फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां’ दूसरे हफ्ते में सिनेमाघरों में अपने पैर ज़माने में असमर्थ सी नज़र आ रही है। बता दें कि दीवाली के मौके पर अमिताभ बच्चन और आमिर खान ( स्टारर मेगा बजट हिंदी फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां खासी सुर्ख़ियों में रहने के बाद रिलीज हुई थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जानकारी के अनुसार पहले वीकएंड पर फिल्म ने 100 करोड़ रुपये बटोरे थे, जबकि दूसरे वीकएंड पर 95% की गिरावट के बाद फिल्म महज 5.25 करोड़ रुपये ही कमा पाई है।यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म दूसरे हफ्ते में परदे पर पस्त हो चुकी है। ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां’ को दर्शकों ने जहाँ सिरे से नकार दिया है वहीं फिल्म की कमाई पर नेगेटिव रिव्यू ने भारी असर डाला है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
