Friday , 11 September 2026

कोरोना के नए वैरियंट ‘डेल्टा प्लस’ को लेकर WHO ने दी बड़ी चेतावनी, जानना है जरूरी

नेशनल डेस्क: डब्ल्यूएचओ यानि की विश्व स्वास्थ्य संगठन यानि ने कोरोना महामारी को लेकर दुनिया के सभी देशों को एक बार फिर से चेतावनी दी है। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि, आने वाले महीनों में कोरोना वायरस का डेल्टा वैरिएंट दुनियाभर में तेजी से फैलेगा। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि, कोरोना का वैरिएंट अब लगभग 100 देशों में मौजूद है और साथ ही चेतावनी दी है कि, आने वाले महीनों में अत्यधिक संक्रामक डेल्टा वैरिएंट वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस का प्रमुख वैरिएंट बन जाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एपिडेमियोलॉजिकल अपडेट में WHO ने ये कहा

अपने COVID-19 वीकली एपिडेमियोलॉजिकल अपडेट में WHO ने कहा कि, 96 देशों ने डेल्टा वेरिएंट के मामलों की सूचना दी है, हालांकि ये आंकड़ा कम है क्योंकि वेरिएंट की पहचान करने के लिए आवश्यक अनुक्रमण क्षमता सीमित है। इनमें से कई देश इस प्रकार के संक्रमण और अस्पताल में भर्ती होने के लिए खुद जिम्मेदार हैं।

Read More Stories
SBI ग्राहकों के लिए बुरी खबर, अब ATM या बैंक से पैसे निकालने पर कटेगा इतना चार्ज
‘राष्ट्रीय डाॅक्टर दिवस’ के मौके पर अनिल विज ने Doctors को कुछ इस तरह किया सम्मानित

डेल्टा वैरिएंट को लेकर दी चेतावनी

कोरोना के इस वैरिएंट में तेजी को देखते हुए डब्ल्यूएचओ ने चेतावनी दी कि डेल्टा वैरिएंट आने वाले महीनों में कोरोना के अन्य वैरिएंट को तेजी से पछाड़ते हुए दुनिया का सबसे प्रमुख वैरिएंट बन जाएगा। पिछले हफ्ते, डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने कहा कि डेल्टा वैरिएंट अब तक पहचाने गए वैरिएंट का सबसे अधिक संक्रामक स्वरूप है और बिना टीकाकरण वाली आबादी के बीच ये तेजी से फैल रहा है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *