Saturday , 25 July 2026

ईद की नमाज के दौरान बवाल! आपस मे भिड़े दो पक्ष! पथराव के बाद पुलिस की गाड़ी को भी तोड़ा!

नेश्नल\ राजस्थान:- ईद के दिन पूरे देश में जहां खुशी का माहौल है, तो वहीं ऐसे में कुछ जगहों पर हिंसा की खबर भी सामने आई है। राजस्थान के जोधपुर में ईद उल फितर के दिन दो पक्ष आपस में भिड़ गए, जिसके बाद माहौल हिंसा का हो गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी जो सामने आ रही है, उसके मुताबिक एक समुदाय के लोग स्वतंत्रता सेनानी बाल मुकुंद बिस्सा की मूर्ति पर लगे झंडे को लेकर और जालोरी इलाके में ईद को लेकर टांगे गए बैनर को लेकर नारे लगाने लगे। जिसके बाद माहौल बिगड़ा और हिंसा का रूप ले गया।

ईद की नमाज के दौरान ये हंगामा बरपा। इस हंगामे को शांत करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसूगैस के गोले भी छोड़े।हिंसा के बाद पुलिस के द्वारा बार फ्लैग मार्च किया गया।

ईद की नमाज के दौरान हुआ बवाल!

जानकारी के मुताबिक, ईद की नमाज के दौरान वहां भीड़ थी, तब ये बवाल हुआ है। हंगामा कर रहे लोगों ने करीब एक दर्जन गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया। पुलिस की चार गाड़ियों में भी तोड़फोड़ हुई है।इससे पहले जोधपुर के जालोरी गेट चोराहे पर सोमवार की देर रात लाउडस्पीकर व झंडे हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच पथराव हो गया था।

दोबारा फिर इसी जगह पर हंगामा शुरू हुआ है। फिलहाल हालात वहां पर कंट्रोल में बताई जा रहे हैं। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, भाजपा विधायक सूर्यकांता व्यास,सहित भाजपा के कई नेताओं ने वहां धरना भी दिया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *