नेशनल डेस्क- दिल्ली के वेलकम इलाके से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है जहां पर शादी का झांसा देकर 20 वर्षीय एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी पिछले दस माह से लगातार वारदात को अंजाम दे रहा था। अब शादी करने की बात पर आरोपी और उसका परिवार युवती को जान से मारने की धमकी दे रहा था। परेशान होकर पीड़िता ने रविवार को मामले शिकायत पुलिस से की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस के मुताबिक, लड़की अपने परिवार के साथ जनता कॉलोनी, वेलकम में रहती है। परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। इसके पड़ोस में ही अमान नामक युवक रहता है। दोनों बचपन से एक दूसरे को जानते हैं। सलमा के मुताबिक, पिछले करीब तीन साल से एक दूसरे से बातचीत करने लगे थे। अमान सलमा से शादी की बात करता था।
Read More Stories:
आरोपी फरार
इसी साल मार्च में आरोपी मौजपुर के होटल में ले गया। वहां उसने जल्द ही शादी की बात कर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद सितंबर में दोबारा वारदात को अंजाम दिया। यह सिलसिला चलता रहा। जब भी पीड़िता उससे शादी की बात करती तो वह उसे टाल देता था। अमान और सलमा के बीच संबंध की बात लड़के के परिवार को पता चल गई थी। इस वजह से उन्होंने अमान का रिश्ता कहीं और कर दिया। जिससे तंग होकर पीडिता ने पुलिस से शिकायत कर दी और तभी से आरोपी फरार हो गया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
