Thursday , 10 September 2026

सुबह 6: 25 पर खुलेंगे बाबा केदारनाथ के कपाट! ढाई क्विंटल फूलों से सजा केदारनाथ का दरबार!

नेश्नल\ उत्तराखंड:- बीते साल से भक्तों को जिसका बेसब्री से इंतजार था, आखिकर वो घड़ी आ ही गई है। बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने वाले हैं। आने वाले कल यानि के 6 मई को सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर बाबा केदारनाथ के कपाट खुलेंगे। जिसके बाद से श्रद्धालुओं के बाबा केदारनाथ का धाम खुल जाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दर्शनों के लिए भक्तों में उत्साह

कपाट खुलने को लेकर भक्तों में उत्साह देखने को मिल रहा है। गौरीकुण्ड से केदारनाथ पैदल मार्ग पर तीर्थयात्रियों की रौनक देखने को मिल रही है। इससे स्थानीय व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं। भगवान केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली गौरीकुण्ड से धाम के लिए निकल गई है।

डोली आज सांय को केदार धाम पहुंच जायेगी और कल सुबह प्रातः 6 बजकर 25 मिनट पर बाबा के कपाट खोल दिये जायेंगे। कपाट खोलने को लेकर प्रशासन एवं मंदिर समिति की ओर से तैयारियां की जा रही है।केदारनाथ मंदिर को 15 कुंतल रंग.बिरंगे फूलों से सजाया जा रहा है।

पूजा- पाठ, आरती के साथ शिव जी की डोली विदाई

बता दें कि बाबा केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली कल रात्रि प्रवास के लिए गौरी माई मंदिर गौरीकुंड पहुंची थी। आज सुबह गौरीकुंड स्थित गौरी माई मंदिर में पूजा पाठ, आरती और भोग लगाने के बाद भगवान शंकर ने मां गौरी से विदा लेकर धाम के लिए रवाना हुए।

डोली जंगलचट्टी, भीमबली, लिनचोली, रुद्रा प्वाइंट सहित विभिन्न पड़ावों से होकर आज देर सांय को केदारनाथ धाम पहुंचेगी और कल सुबह प्रातः छः बजकर पच्चीस मिनट पर बाबा के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिये जायेंगे।

दो साल के बाद होेंगे बाबा केदारनाथ के दर्शन

दो साल कोरोना महामारी के कारण केदारनाथ यात्रा पर असर पड़ गया थाए लेकिन इस बार विधि.विधान से डोली केदारनाथ पहुंच रही है और स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार की केदारनाथ यात्रा पिछले सारे रिकार्ड को तोड़ देगी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *