पंजाब\ संगरूर:- पंजाब भर में भाजपा नेताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा निकाला और जमकर रोष प्रदर्शन किया। दरअसल बिजली के लग रहे अघोषित कटों का विरोध जताया गया है। संगरूर में जिला स्तरीय रोष प्रदर्शन किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
भाजपा ने पंजाब सरकार को बताया झूठा
Read More Stories:- हरियाणा में आतंक की बड़ी साजिश नाकाम! हथियारों और बारूदों के साथ आतंकवादी गिरफ्तार!
भाजपा कार्यकर्ताओं ने निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की बनी सरकार लोगों को झूठे वादे करके सत्ता में आई है। महज डेढ़ महीने के भीतर ही लोगों के सामने सरकार की असलियत आ चुकी है।

‘फ्री बिजली के नाम पर लोगों को ठगा’
Read More Stories:- हिमाचल में जमकर बरसे ओले! सड़क पर बिछी बर्फ की सफेद चादर, दिन में ही छा गया अंधेरा!
भाजपा नेताओं का कहना था कि सरकार ने लोगों को फ्री बिजली तो क्या ही देनी थी, इसके बजाय घंटों के लंबे कट लगाकर जीना मुहाल कर रखा है। खेतों में पर्याप्त बिजली सप्लाई न जाने से फसलें प्रभावित हो रही हैं। रोजाना किसान धरने प्रदर्शन करने को मजबूर हैं।
‘पंजाब की कानून व्यवस्था को बिगाड़ा’
ऐसे में भाजपा द्वारा सरकार के प्रत्येक घर को तीन सौ बिजली यूनिट देने से मुकरने, पंजाब की कानूनी व्यवस्था बिगड़ने के रोष में संगरूर में जिला स्तरीय प्रदर्शन किया गया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
