उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के गोरीबाजार इलाके के एक मुर्गी फार्म से पुलिस ने छापेमारी करके 120 पेटी शराब बरामद की है जिसकी कीमत करीब पांच लाख रूपये है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि कल रात पुलिस को सूचना मिली थी कि गोरीबाजार के रामपुर चौराहे पर कुछ लोग एक मुर्गी फार्म से शराब का अवैध कारोबार कर रहे हैं। पुलिस ने हरेरामपुर गांव स्थित निगम सिंह के मुर्गी फार्म पर छापेमारी की। वहां से 120 पेटी शराब बरामद की गयी। शराब की सभी बोतल पर अरुणाचल निर्मित व्हिस्की लिखा हुआ है। छापेमारी की भनक लगते ही मुर्गी फार्म मालिक फरार हो गया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश निर्मित इस शराब की कीमत करीब पांच लाख रुपए बताई जा रही है। शराब को कब्जे में लेने के साथ ही मुर्गी फार्म मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
