Sunday , 26 July 2026

Weather Update: हरियाणा में बारिश का सिलसिला थमने के बाद इस दिन से फिर एक्टिव होगा मॉनसून, जानें

हरियाणा में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है और बरसात का सिलसिला भी लगातार जारी है। हालांकि जुलाई के आखिरी दिन यानि आज 31 जुलाई और अगस्त की शुरुआत के पहले दिन 1 अगस्त को मौसम शुष्क रहने वाला है। बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों को लेकर मौसम बुलेटिन जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दो दिनों तक प्रदेश में बारिश नहीं होगी। लेकिन फिर 2 अगस्त की रात से ही मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और गरज-चमक के साथ बरसात का दौर एक बार फिर एक्टिव मॉनसून के साथ शुरू होगा। मॉनसून फिर से एक्टिव होगा। अगले 7 दिनों तक राज्य के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

वहीं, आज यानि 31 जुलाई को उत्तर हरियाणा के चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल में मौसम शुष्क रहने वाला है. दक्षिण और दक्षिण -पूर्व हरियाणा के महेंद्रगढ़ रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत में भी मौसम ज्यादा नहीं बदलेगा।


तो पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी में कहीं पर भी मौसम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा और कहीं भी बरसात नहीं होगी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *