Saturday , 25 July 2026
RAIN

Weather Alert: इन 24 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, आज से जमकर बरसेंगे मेघा

मौसम विभाग ने 24 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। जिन राज्यों में भारी बारिश होने का अनुमान है उनमें उत्तर पश्चिम के राज्य उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा शामिल हैं। विभाग के अनुसार, मानसून पंजाब और गुजरात में और आगे की ओर बढ़ गया है। देश के पूर्वी, मध्य, उत्तर-पश्चिम और पश्चिमी राज्यों में पांच दिन मानसून सक्रिय रहेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसी के साथ दक्षिण भारत के कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और उत्तर पूर्वी भारत के पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, त्रिपुरा, मणिपुर और मिजोरम में भारी बारिश होने का अनुमान है।उधर मध्य भारत के मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलावा पश्चिम भारत के गोवा, गुजरात और महाराष्ट्र में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

उत्तराखंड के सात जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने बुधवार के लिए उत्तराखंड के सात जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। नैनीताल, चंपावत, टिहरी, पौड़ी, देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका भी जताई है। राज्य के बाकी जिलों में भी आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही तेज बारिश हो सकती है।

यूपी में आज से बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश का मौसम गुरुवार 29 जून से फिर बदलेगा। एक जुलाई तक पूरे प्रदेश में भारी बारिश होने के आसार हैं। दो और तीन जुलाई को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से सामान्य बारिश का अनुमान है। बुधवार 28 जून को पश्चिमी यूपी में कहीं हल्की तो कहीं सामान्य बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। बीते 24 घंटों के दौरान पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से सामान्य बारिश हुई। एक दो स्थानों पर भारी बारिश भी दर्ज की गई। इस दरम्यान ललितपुर में सबसे अधिक नौ सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा मेरठ के मवाना, बुलंदशहर के खुर्जा में आठ-आठ सेमी बारिश दर्ज हुई।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *