Sunday , 26 July 2026

मणिपुर में फिर भड़की हिं*सा, भीड़ ने स्कूल में लगाई आग

मणिपुर में हिंसा थमने का नाम ही नहीं ले रही है। अब चुराचांदपुर के तोरबुंग बाजार इलाके में हथियारबंद बदमाशों ने कम से कम 10 खाली पड़े मकानों और एक स्कूल में आग लगा दी, पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, बदमाशों की भीड़ के आगे सैकड़ों महिलाएं चल रही थीं और ऐसा बताया जा रहा है कि ये महिलाएं मानव ढाल का काम कर रही थीं। उसने बताया कि भीड़ ने शनिवार शाम को किए हमले के दौरान कई गोलियां चलाईं और देसी बम फेंके. तोरबुंग बाजार में स्थित जिस स्कूल में आग लगाई गई, उसका नाम ‘चिल्ड्रन ट्रेजर हाई स्कूल’ है।

घटना के बारे में एक स्थानीय ने बताया, सैकड़ों महिलाओं की अगुवाई में भीड़ आगे बढ़ रही है, तो हम गोलीबारी का जबाव देने में हिचकिचाए। लेकिन जब हमने उन्हें बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) का एक वाहन छीनने की कोशिश करते और हमारे मकान जलाते देखा तो हमें लगा कि हमें भी जवाब देना होगा। बाद में भीड़ ने बीएसएफ का एक वाहन भी ले जाने की कोशिश की। लेकिन बीएसएफ और इलाके में तैनात स्थानीय स्वयंसेवकों की जवाबी कार्रवाई के कारण उनका प्रयास असफल रहा।


About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *