नेशनल डेस्क: ताउते चक्रवात अब धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर रहा है। भारत मौसम विभाग के अनुसार, जानकारी तूफान ने सोमवार को तड़के विकराल रूप धारण कर लिया। विभाग के मुताबिक ताउते अगले 24 घंटे में गंभीर और उसके बाद बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!यह 18 मई की दोपहर से शाम के बीच गुजरात के पोरबंदर से होता हुआ पाकिस्तान की ओर रुख करेगा। इस दौरान पोरबंदर और नालिया तट पर इसके भारी तबाही मचाने का आसार है।
पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर बना अत्यधिक भीषण चक्रवाती तूफान टाउते पिछले छह घंटों के दौरान लगभग 20 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा और अब यह विकराल चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। वहीं इस तूफान के सोशल मीडिया में गुजरात से लेकर मुंबई तक के वायरल वीडियो) सामने आए हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
