Saturday , 25 July 2026

त्योहारों में सस्ती और सुगम यात्रा के लिए रेलवे की बड़ी सौगात, ‘राउंड ट्रिप पैकेज’ से पाएं 20% छूट!

नई दिल्ली,09 अगस्त 2025:   त्योहारों के मौसम में भारतीय रेलवे पर यात्रियों का भारी दबाव रहता है। लाखों लोग अपने घर लौटने के लिए ट्रेन का सहारा लेते हैं, लेकिन भारी भीड़ के कारण कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है और कई बार यात्रियों को खड़े होकर लंबी दूरी तय करनी पड़ती है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अब इस परेशानी से राहत दिलाने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक नई योजना की घोषणा की है – ‘राउंड ट्रिप पैकेज फॉर फेस्टिवल रश’। इस स्कीम के तहत अगर कोई यात्री आने और जाने दोनों का टिकट एक साथ बुक करता है, तो उसे वापसी टिकट के बेस किराए पर 20% की छूट मिलेगी।

यह योजना 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2025 के बीच आने वाली यात्रा और 17 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 के बीच लौटने वाली यात्रा पर लागू होगी। टिकट बुकिंग एक ही नाम, क्लास और स्टेशन जोड़ी (O-D Pair) पर होनी चाहिए। दोनों टिकट कन्फर्म होने अनिवार्य हैं और बुकिंग में कोई रद्दीकरण या संशोधन की सुविधा नहीं मिलेगी।

यह स्कीम सभी क्लास और अधिकतर ट्रेनों में लागू होगी, सिवाय Flexi Fare ट्रेनों के। टिकट ऑनलाइन या काउंटर, किसी एक ही माध्यम से बुक करना होगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *