Saturday , 25 July 2026

Video : मंदिर से मूर्तियों के आर्टिफिशियल गहने चोरी

चंडीगढ़ में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह अब भगवान के घर को भी नहीं छोड़ रहे। चंडीगढ़ के सेक्टर 19 में स्थित सीताराम मंदिर में देर रात करीब 2:00 बजे चोरों ने मंदिर में लगी ग्रिल को फांदकर मंदिर में घुसकर मंदिर की मूर्तियों के गहने चोरी कर लिए ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

हालांकि यह सभी गहने आर्टिफिशियल थे और पहले ही किसी अनहोनी की आशंका के कारण असली गहनों की जगह मूर्तियों को पहनाए गए थे। चोर अपने साथ 9 छत्र और 8 मुकुट ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है पर अभी इस चोरी के बारे में कुछ नहीं बोल रही क्योंकि CCTV होने के बावजूद वारदात की रिकॉर्डिंग नहीं हो पाई।

मंदिर के पंडित विजय नंद ने बताया के तकरीबन रात को 2:00 बजे हमारे चौकीदार में आवाज सुनी तो चोर मंदिर की गोली जो उन्होंने अंदर से उठा ली थी छोड़कर भाग निकले मूर्तियों पर हमने आर्टिफिशियल गहने पहने हुए थे। जोकि चोर असली समझकर अपने साथ चोरी करके ले गए।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *