Sunday , 26 July 2026
हरियाणा में अपराध पर सरकार का सख्त रुख: बदमाशों पर कसेगा शिकंजा – डॉ. अरविंद शर्मा

हरियाणा में अपराध पर सरकार का सख्त रुख: बदमाशों पर कसेगा शिकंजा – डॉ. अरविंद शर्मा

गोहाना, 2 जुलाई: हरियाणा के सहकारिता, विरासत और पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार अपराध और असामाजिक तत्वों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन को पूर्ण स्वतंत्रता प्रदान की है और आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गोहाना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान डॉ. शर्मा ने कहा कि पुलिस महानिदेशक श्री शत्रुजीत कपूर स्वयं अपराध नियंत्रण की स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और निरंतर प्रभावी कदम उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में चलाए गए विशेष अभियान के तहत हरियाणा पुलिस ने एक माह के भीतर 58 इनामी बदमाशों, 101 गैंगस्टरों व उनके सहयोगियों, और 178 गंभीर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर से प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में कानून व्यवस्था की स्थिति पूर्ववर्ती सरकारों की तुलना में कहीं बेहतर है। उन्होंने जोर दिया कि आज पुलिस अपराध पर त्वरित कार्रवाई कर रही है और राज्य में भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की डिनर डिप्लोमेसी को लेकर पूछे गए प्रश्न पर डॉ. शर्मा ने कहा कि भाजपा के सभी नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक विचारधारा के तहत काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक साथ भोजन करना सामान्य सामाजिक व्यवहार है और इसे अनावश्यक रूप से राजनीतिक रंग देना अनुचित है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *