हरियाणा डेस्क: पैट्रोलियम कंपनियों की पाइप लाइन ब्रेक कर तेल चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड हुआ है। जिला पुलिस ने मामले में 3 आरोपियों को काबू करने में सफलता पाई है। फतेहाबाद के पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने आज जानकारी देते हुए बताया कि पैट्रोलियम कंपनी की पाइप लाइन फतेहाबाद के गांव अहरवां से गुजर रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe! 
आरोपियों से पूछताछ जारी
बीते दिनों इस पाइप लाइन को गांव अहरवां के पास ब्रेक कर कुछ लोगों ने हजारों लीटर तेल चोरी किया। इस संबंध में पैट्रोलियम कंपनी द्वारा पुलिस को शिकायत भी दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच सीआईए को दी गई।

जांच पड़ताल के दौरान सीआईए फतेहाबाद ने गांव बड़ोपल के समीप से तीनों आरोपियों को काबू कर लिया गया। उन्होंने बताया कि, फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। उन्होंने इस गिरोह में कुछ और लोग भी शामिल होने की भी आशंका जताई है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
