उत्तर प्रदेश डेस्क– उत्तर प्रदेश से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां पानी के विवाद को लेकर 30 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी । घटना शाहजहांपुर के दमोलिया गांव में हुई । पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के दमोलिया गांव में एक सरकारी नल से पानी लेने को लेकर हुए विवाद के बाद 30 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई । उन्होंने कहा, यह घटना बहस के बाद हुई थी । सुत्रों के मुताबिक, पहले पानी भरने को लेकर दोनो में झगड़ा हुआ था। पुलिस ने कहा कि उनके झगड़े के बाद कुछ लोगों ने महिला को लाठी-डंडों से पीटा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इलाज के दौरान हुई मौत
उन्होंने कहा, उसे गंभीर चोटें आईं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उनमें से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दो आरोपी अभी भफरार है ।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
