नेशनल डेस्क- अगर आप भी दीपावली और छठ त्योहार पर बिहार जाने की सोच रहे हैं तो, पूर्ण वैक्सीनेशन जरूर करवा लें क्योंकि, त्योहारों में बिहार में एंट्री के लिए टीकाकरण अनिवार्य कर दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि, दीपावली और छठ में बिहार आने वाले यात्रियों के टीकाकरण प्रमाणपत्र की अनिवार्य रूप से जांच की जाए। अगर उनके पास प्रमाणपत्र नहीं है तो कोरोना जांच के बाद ही उन्हें एंट्री दी जाए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारियों के साथ एक बैठक में निर्देश दिए कि बिहार आने वाले यात्रियों के टीकाकरण की भी व्यवस्था की जाए। अगर उन्हें कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक नहीं लगी हैं तो उन्हें पूर्ण रूप से टीकाकरण के बाद ही राज्य में एंट्री दी जाए। इसके अलावा अगर लोगों के पास आधार कार्ड नहीं है तो, उनके दूसरे पहचान पत्र के आधार पर भी टीकाकरण करवाया जाएगा।
Read More Stories:
डोर-टू-डोर अभियान
बिहार के अपर मुख्य सचिव ने बताया कि, दीपावली और छठ पर बड़ी संख्या में लोग बिहार आते हैं। इसलिए बिहार सरकार ने कोरोना से बचाव के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत छठ महापर्व से पूर्व कोरोना वैक्सीनेशन अभियान चलाया जाएगा और कोरोना जांच की संख्या बढ़ाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 18,19 व 20 अक्तूबर को कोरोना वैक्सीनेशन का डोर-टू-डोर अभियान चलाकर लोगों को वैक्सीन की खुराक लगाई जाएगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
