पंजाब डेस्क: अकाली दल के दिग्गज नेता प्रकाश सिंह बादल बीते दिनों कोरोना संक्रमित हो गये थे। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अकाली दल नेता सुखबीर बादल के सामने पिता प्रकाश सिंह बादल की खराब सेहत भी गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!तबियत ज्यादा खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती
मिली जानकारी के मुताबिक 94 साल के बुजुर्ग नेता और पंजाब के 5 बार सीएम रहे प्रकाश सिंह बादल की तबियत ज्यादा खराब होने के कारण उन्हें मुक्तसर से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

काश सिंह बादल बीते दिनों कोरोना संक्रमित हो गये थे
विधानसभा चुनाव में लंबी क्षेत्र से अकाली दल के प्रत्याशी प्रकाश सिंह बादल बीते दिनों कोरोना संक्रमित हो गये थे। कोरोना के कारण उन्हें लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इलाज के बाद प्रकाश सिंह बादल की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आ गई थी, लेकिन उनकी तबियत में कोई खास सुधार नहीं हुआ और आज जब उसकी तबियत ज्यादा खराब हो गई तो परिजनों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
