Saturday , 25 July 2026

भीषण हादसा: बेकाबू ट्रक ने 7 लोगों को रौंदा, मां- बेटे की मौके पर मौत

हरियाणा डेस्क: पंचकूला के कालका में एक ट्रक ने एक ही परिवार के 6 लोगों के समेत 7 को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में माँ-बेटे की मौत हो गई। इस दौरान गुस्साई भीड़ ने ट्रक चालक की पिटाई कर दी। इस हादसे के कारण पुराने NH पर जाम लग गया। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को एक बेकाबू ट्रक ने 3-4 लोगों को, 2 स्कूटी और 1 बाइक को टक्कर मार दी।  ट्रक खम्बे से टकराकर रुक गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हादसे में मां-बेटे की मौत

मिली जानकारी के अनुसार बच्ची साक्षी सिंगला शनिवार शाम अपनी माँ शिवानी सिंगला, अपने डेढ़ साल के भाई सक्षम, ताई स्वाति सिंगला, ताई के बेटे वंश और बेटी खुशी के साथ मार्किट में समान लेने आई थी। तभी एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची साक्षी की मां शिवानी और भाई सक्षम की मौत हो गई। सैंकड़ों की सख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और बचाव कार्य में जुट गए।

ट्रक चालक को कर लिया गया गिरफ्तार

सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और घायलों को एम्बुलेंस से कालका के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। वहां से कुछ घायलों को पंचकूला के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *