हिसार की अनाज मंडी में एसवाईएल नहर के निर्माण की मांग को लेकर इनेलो बसपा द्वारा चलाए जा रहे जेल भरों आंदोलन की कड़ी में नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला की अगुवाई में हिसार की अनाज मडी में इनेलो तथा बसपा कार्यकर्ताओं की भीड उमड पडी और महिलाओं ने भी बढचढ कर भाग लिया। गिरफ्तारियां देने वाले में इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, सिरसा से सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, बसपा के प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती, बसपा के प्रदेशा उपाध्यक्ष नरेंद्र प्रजापति, विधायक रणबीर गंगवा, विधायक वेद नारंग, विधायक अनूप धानक, शीला भ्याण, पूर्व विधायक पूर्ण सिंह डाबड़ा, विधायक बलवान दौलतपुरिया, नरवाना से विधायक पिरथी नंबरदार, जिला प्रधान राजेंद्र लितानी, पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, पूर्व मंत्री हरिसिंह सैनी सहित हजारों लोगों ने गिरफ्तारियां दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
हिसार के सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि चौटाला आज प्रदेश के 3206 बच्चों को नौकरी लगाने का काम किया था परंतु अबकि बार यदि आप का राज आया तो हम न जात देखेंगे ना पार्टी देखेंगे केवल युवाओं को रोजगार दिलवाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री केवल गांव में जाकर लोगों की समस्याएं सुनने का नाटक कर रहे हैं। दुष्यंत ने कहा कि मुख्यमंत्री आज जनता केे नहीं केवल पार्टी के लोगों का ही बनकर रह गया है। दुष्यंत चौटाला ने भाजपा पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा पार्टी केे मंत्री ही नहीं इस पार्टी केे तो महामंत्री भी पैसे मांगने का काम करते हैं। उन्होंने बीजेपी पार्टी पर भर्तीयों में रिश्वत लेने का आरोप लगाया।
हिसार लोकसभा से सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इनेलो व बीएसपी कार्यकर्ता एसवाईएल नगर के पानी की मांग कर रहे है। चौटाला ने कहा कि एसवाईएल नहर की मांग को लेकर प्रदेश भर में प्रदर्शन करके गिरफ्तारियां दी है हिसार 16 वां जिला जिसमें गिरफ्तारिया आज दी है। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों तथा हरियाणा की जनता को एसवाईएल नहर का पानी नही मिलता उनका आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
