Saturday , 25 July 2026

कोरोना संक्रमण के मामलों की धीरे-धीरे बढ़ रही रफ्तार, बीते 24 घंटे में सामने आए इतने मामले

नेशनल डेस्क: देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की रफ्तार अब धीरे-धीरे तेजी पकड़ रहे हैं। एक ही दिन में 41,506 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद कोविड-19 की चपेट में आ चुके लोगों की संख्या बढ़कर 3,08,37,222 हो गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 4,54,118 रह गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, 895 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,08,040 हो गई है। रविवार सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 1.47 प्रतिशत है और कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.20 प्रतिशत है।

निक संक्रमण दर 2.25 प्रतिशत है

मंत्रालय के अनुसार, शनिवार को कोविड-19 के लिए 18,43,500 नमूनों की जांच की गई। जिसके बाद अब तक जांचे गए नमूनों की संख्या 43,08,85,470 हो गई है। जबकि दैनिक संक्रमण दर 2.25 प्रतिशत है। लगातार 20वें दिन यह तीन प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर भी कम होकर 2.32 प्रतिशत रह गई है। आंकड़ों के अनुसार, इस बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या 2,99,75,064 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.32 प्रतिशत है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *