चंडीगढ़, 18 जुलाई 2025 – हरियाणा सरकार ने 26 और 27 जुलाई को होने वाली सीईटी (कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट) परीक्षा के लिए अभूतपूर्व तैयारियां की हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में बताया कि परीक्षा में शामिल होने वाले 13.87 लाख युवाओं की सुविधा के लिए राज्यभर में 9200 बसों की व्यवस्था की गई है। यह कदम युवाओं को समय पर और सुरक्षित परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने और वापस घर तक छोड़ने के लिए उठाया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुख्यमंत्री ने बताया कि केवल हरियाणा रोडवेज ही नहीं, बल्कि प्राइवेट स्कूलों की बसों को भी इस कार्य में लगाया गया है। परीक्षा के दौरान युवतियों के साथ एक परिजन को भी मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी, जिससे बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने कहा, “युवाओं के रजिस्ट्रेशन के आधार पर बस सुविधा दी जाएगी। यह सरकार की प्रतिबद्धता है कि कोई भी परीक्षार्थी किसी असुविधा के कारण परीक्षा से वंचित न रह जाए।”
कांग्रेस पार्टी और रॉबर्ट वाड्रा पर निशाना
मीडिया बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पार्टी और रॉबर्ट वाड्रा पर निशाना साधते हुए कहा, “कांग्रेस ने वर्षों तक भ्रष्टाचार किया। गरीबों को और गरीब बनाया और कुछ को बहुत ज्यादा अमीर। रॉबर्ट वाड्रा इसका एक उदाहरण हैं।”
मुख्यमंत्री ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर कहा कि, “उनकी सरकार के पीछे दूसरी ताकतें काम कर रही हैं, जिनके कई फैसलों की जानकारी खुद उन्हें नहीं होती।”
अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद पर भी लिया सख्त रुख
मुख्यमंत्री ने अमेरिका द्वारा पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन “द रेजिस्टेंस फ्रंट” को वैश्विक आतंकवादी सूची में शामिल करने के फैसले की सराहना की। उन्होंने कहा, “दूसरे देशों को भी ऐसे संगठनों के खिलाफ कड़े कदम उठाने होंगे ताकि आतंकवाद को जड़ से खत्म किया जा सके।”
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
