Saturday , 25 July 2026

जुलाई महीने में पूरे 15 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें तारीख

नेशनल डेस्क: अगर आप जुलाई के महीने में बैंक से लेनदेन को लेकर कुछ योजना बना रहे हैं, तो आपको बता दें, कि जुलाई माह के 15 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इससे पहले आप लेनदेन को लेकर अपनी सारी प्रकियाएं पूरी कर लें।  भारतीय रिजर्व के अनुसार देश के अलग-अलग राज्यों में स्थानीय त्योहारों के कारण बैंक बंद रहने की बात कही गई है। जुलाई माह में सप्ताहिक अवकाश और अलग-अलग त्योहारों की वजह से 15 दिन बैंक बंद रहेगें।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इन तारीखो को बंद रहेगे बैंक

  • 4 जुलाई 2021 के दिन बैंक बंद रहेगें।
  • 10 जुलाई 2021 को शनिवार की वजह से बैंक बंद रहेगी।
  • 11 जुलाई 2021 को रविवार के कारण बैंक बंद रहेगी।
  • 12 जुलाई सोमवार को भुवनेश्वर और इम्फाल में रथयात्रा के कारण बैंक बंद रहेगी।
  • 13 जुलाई मंगलवार को गंगटोक में कोभानु जयंती की वजह से बैंक बंद रहेगी।
  • 14 जुलाई बुधवार के दिन गंगटोक में दुरूकवा तेस्ची त्योहार की वजह से बैंक बंद रहेगी।
  • 16 जुलाई शुक्रवार को हरेला त्योहार के चलते देहरादून में बैंक बंद रहेगी।
  • 17 जुलाई शनिवार को अगरतला-शिलांग में खर्ची पूजा के कारण बैंक बंद रहेगी।
  • 18 जुलाई के दिन रविवार का अवकाश है।
  • 19 जुलाई सोमवार को गंगटोक में गुरू रिमपोछ थुंगाकर की याद में बैंक बंद रहेगी।
  • 20 जुलाई मंगलवार को बकरीद के कारण जम्मू, श्रीनगर, त्रिवेंद्रम में बैंक बंद रहेगी।
  • 21 जुलाई बुधवार के दिन अहमदाबाद, अगरतला, बेंगलुरू, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, कोलकाता, देहरादून, गुवाहटी, हैदराबाद, पटना, रायपुर, नई दिल्ली, पणजी, रांची में बकरीद की वजह से बैंक बंद रहने वाली है।
  • 24 जुलाई शनिवार को बैंक बंद रहेगी।
  • 25 जुलाई रविवार अवकाश का दिन है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *