नेशनल डेस्क- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दर्दनाक हादसा सामने आया जहां पर गाजियाबाद के विजय नगर इलाके में एक सोसाइटी की 25वीं मंजिल से गिरकर दो जुड़वा भाइयों की मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। घटना 16-17 अक्टूबर की देर रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। 25वीं मंजिल पर रहने वाले एक परिवार के दो जुड़वा बच्चे 14 साल के सूर्य नारायण और सत्य नारायण आधी रात के बाद फ्लैट की बालकनी में खेल रहे थे। खेलते-खेलते ही अचानक दोनों भाई बालकनी से नीचे आ गिरे।
Read More Stories:
शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया
पुलिस के मुताबिक, जांच में ये बात सामने आई है कि, हादसे के वक्त घर में जुड़वां बच्चों की मां मौजूद थी, और दूसरे कमरे में बहन भी थी। पिता काम के सिलसिले में मुंबई गए हुए हैं। पुलिस ने बताया कि, दोनों जुड़वां भाई अलग-अलग कमरों में थे। रात 12 बजे मां सोने चली गई थीं। उसके बाद क्या हुआ, कैसे दोनों भाई रेलिंग के पार पहुंचे और फिर हादसा हुआ, इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जाता है कि, दोनों जुड़वां भाई नौवीं क्लास में पढ़ते थे। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
