Saturday , 25 July 2026

हरियाणा पुलिस के अधिकारी राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित, डीजीपी ने दी बधाई

पंचकूला, 25 जनवरी 2025: गणतंत्र दिवस के मौके पर हरियाणा पुलिस के एक अधिकारी को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही आठ अन्य पुलिसकर्मियों को उनके सराहनीय योगदान के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया जाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने दी बधाई

हरियाणा पुलिस के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने पदक प्राप्त करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा, “यह हरियाणा पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों के निरंतर प्रयासों और समर्पण का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान है, जो पूरे राज्य पुलिस बल के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि न केवल पदक प्राप्त करने वाले अधिकारियों और जवानों के लिए, बल्कि राज्य पुलिस के सभी अधिकारियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।”

 

डीजीपी ने यह भी कहा कि इस सम्मान से राज्य पुलिस बल का मनोबल बढ़ेगा और अधिकारियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरणा मिलेगी।

 

राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित अधिकारी

हरियाणा गुप्तचर विभाग के प्रमुख अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सौरभ सिंह को उनके विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

 

पुलिस पदक से सम्मानित अन्य अधिकारी

 

  • उप-पुलिस अधीक्षक इन्द्रजीत सिंह, गुप्तचर विभाग, गुरूग्राम
  • निरीक्षक विश्वजीत, गुप्तचर विभाग, चरखी दादरी
  • निरीक्षक विपिन कुमार, पुलिस अकादमी मधुबन करनाल
  • उप-निरीक्षक मोहन सिंह, टेलीकॉम पंचकूला
  • उप-निरीक्षक रणबीर, स्पेशल टास्क फोर्स, करनाल
  • उप-निरीक्षक ओमप्रकाश, सीन ऑफ क्राइम, हिसार
  • उप-निरीक्षक नरेंद्र कुमार, मुख्यालय गुप्तचर विभाग
  • सहायक उप-निरीक्षक जगतार सिंह, मुख्यमंत्री सुरक्षा डेस्क, गुप्तचर विभाग, हरियाणा

इस सम्मान से हरियाणा पुलिस का योगदान और समर्पण और भी रेखांकित हुआ है, और यह राज्य पुलिस बल के लिए गौरव का क्षण है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *