Thursday , 10 September 2026

हरियाणा में धूप खिलने से लोगों को ठंड से मिली थोड़ी राहत, जानें आने वाले समय में कैसा रहेगा मौसम ?

हरियाणा डेस्क: हरियाणा में पिछले काफी दिनों से धूप ना निकलने से लोगों को सर्दी का प्रकोप झेलना पड़ रहा था, 26 जनवरी को भी सुबह घरा कोहरा छा गया था, इसके बाद धूप भी निकली थी, लेकिन बीच बीच में बादल भी आ रहे थे। लेकिन  वीरवार की सुबह ही करारी धूप निकली, लोगों ने राहत की सांस ली। आगामी एक से दो दिनों में इसी प्रकार का मौसम रहने का आसार है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

29 जनवरी तक मौसम रहेगा खुश्क

मौसम विभाग के अनुसार, 29 जनवरी तक मौसम खुश्क रहेगा। लोगों को धूप निकलने से राहत मिलेगी। मगर धूप निकलने का समय हालांकि कम ही रहेगा। अभी एक से दो घंटे ही धूप निकल रही है। इसके साथ दिन के तापमान में बढ़ोतरी और रात्रि तापमान में गिरावट की संभावना है।

हिसार और नारनौल में गिरा तापमान

हिसार और नारनौल में रात्रि तापमान लगातार गिर रहा है। दोनों स्थानों पर प्रदेश में सबसे ठंडी रात है। यहां रात्रि तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में और भी रात्रि तापमान गिरने की संभावना है। इसके साथ ही कई जिलों में कोल्ड डे जैसे अभी भी हालात बने हुए हैं। जहां दिन का तापमान सामान्य से काफी कमी है। मगर अब धूप निकलने से दिन का तापमान कम नहीं रहेगा और इसमें बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *